भवानी आदर्श विद्यामंदिर माध्यमिक, पाल रोड़, अशोक उद्यान के सामने, केशव नगर, खेमे का कुआँ, जोधपुर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध एवं राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त हिन्दी माध्यम का एक श्रेष्ठ विद्यामंदिर है। आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारमय शिक्षा प्रदान कर व्यक्ति निर्माण के श्रेष्ठ कार्य में निरन्तर गतिमान इस विद्यालय की स्थापना सन् 1995 में की गई थी। तदनन्तर राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में अग्रेसर यह विद्यालय आज की महत्ती आवश्यक शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
प्रधानाचार्य सन्देश
भवानी आदर्श विद्यामंदिर माध्यमिक, खेमे का कुआँ, जोधपुर का उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिये प्रेरित करना है। विद्यामंदिर अपने विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा शैक्षिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शारीरिक में श्रेष्ठता साबित करने की चुनौति प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। हमारा विद्यालय विद्यार्थियों की बौद्धिक जिज्ञासा को उत्साहवर्धित करके विकसित करने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। विद्यालय की अपेक्षा है कि विद्यार्थी यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को समाज एवं राष्ट्र के लिये एक प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत कर सके। हमें हमारे विद्यार्थियों एवं सम्मानित अभिभावकों पर गर्व है। जिन्होंने व्यक्ति निर्माण के पावन कार्य में हम पर विश्वास कर निरन्तर सहयोग प्रदान कर रहे हैं और हम भी उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम उनके विश्वास को निरन्तर बनाये रखेंगें। विद्यामंदिर परिवार सभी पूर्व, वर्तमान एवं भावी अभिभावकों - विद्यार्थियों का स्वागत करता है जिन्होंने हमें संस्कारक्षम शिक्षा प्रदान करने हेतु एक मंच प्रदान किया है।
धन्यवाद!
परिचय
विद्या भारती के लक्ष्य का लाभ सूर्यनगरी जोधपुर को भी मिले इस हेतु सत्र 1964-65 में जोधपुर महानगर में सर्वप्रथम आदर्श विद्यामन्दिर की स्थापना की गई। इसी पावन कार्य को गति प्रदान करने के लिए खेमे का कुआँ क्षेत्र में सन् 1995 में भवानी आदर्श विद्यामन्दिर की स्थापना की गई। इस पौधे ने कालान्तर में वट-वृक्ष का रूप लेकर जोधपुर के हिन्दी माध्यम के श्रेष्ठ विद्यालयों में नाम दर्ज करवाने का गौरव प्राप्त किया है।
वर्तमान में यह विद्यामन्दिर 2 भागों में संचालित किया जा रहा है।
1. प्राथमिक भाग कक्षा अरुण (नर्सरी) से द्वितीया तक शिशु वाटिका पद्धति Play Group से अध्ययन करवाया जाता है। कक्षा तृतीया से पंचमी तक जहाँ आधुनिकतम डिजिटल बोर्ड युक्त कक्षा-कक्ष, नन्हें बालकों के लिए झूले, आधुनिकतम खिलौंने, उद्यान, खेल मैदान, स्वच्छ शौचालय और शीतल पेयजल व आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
2. माध्यमिक भाग कक्षा षष्ठी से दसवीं तक विद्यालय के विशाल परिसर में ही जहाँ आधुनिकतम डिजिटल बोर्ड युक्त कक्षा-कक्ष, बालकों के बैठने हेतु पर्याप्त फर्नीचर, सुन्दर बगीचा, सभी खेल सामग्री युक्त मैदान, कम्प्यूटर लैब और आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय परिवार परिचय
- विद्यालय समिति 2023-26
- क्र. नाम दायित्व दूरभाष
- 1 श्री योगेश माहेश्वरी संरक्षक 9413329749
- 2 श्री श्रीकिशन गहलोत संरक्षक 9784003523
- 3 श्री ओम प्रकाश माहेश्वरी अध्यक्ष 8764419002
- 4 श्री बाबुलाल जी सोनी उपाध्यक्ष 9414134023
- 5 श्री सुनील सालेचा व्यवस्थापक 9828031032
- 6 श्री पुखराज सांखला कोषाध्यक्ष 9414919948
- 7 श्री उदाराम पटेल विकास प्रमुख 9414135812
- 8 श्री आशुतोष कुमार पटेल शैक्षिक प्रमुख 9414247042
- 9 श्री गोविन्द किशोर खेतावत सेवा प्रमुख 9414919948
- 10 श्री गौतम सालेचा सम्पर्क प्रमुख 9324246160
- 11 श्री ज्ञानेश्वर गहलोत प्रचार प्रमुख 9529092261
- 12 श्री खेमचन्द प्रजापति पर्यावरण प्रमुख 8094800777
- 13 श्री भागीरथ बिन्जारिया संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख 9783225570
- 14 श्रीमती कविता परमार सदस्य 7014610355
- 15 श्री किशन रामावत सदस्य 9414243537
- 16 श्री बाबुलाल जी परिहार सदस्य 9414135812
- 17 श्रीमती इन्दु कुम्भट सदस्य 9460931230
- 18 श्रीमती निशा राठौड़ सदस्य 8741063366
- 19 श्री बजरंग सिंह राजपरोहित सदस्य 9001744442
- 20 श्री मूलाराम जी पोटलिया सदस्य 9829183404
- 21 श्री बाबुलाल जी शाह सदस्य 9116012242
- 22 श्री शंकरलाल परिहार सदस्य 9414411618
- 23 श्री रामचन्द्र पालीवाल पदेन प्रधानाचार्य 701458700
विभिन्न गतिविधियाँ
बालक के सर्वांगीण विकास हेतु निर्दिष्ट पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ - साथ वर्ष पर्यन्त पाठ्येतर गतिविधियाँ विद्यालय का एक वैशिष्ट्य है। विद्यालय का प्रयास रहता है कि हर बालक अपने मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक विकास हेतु किसी न किसी गतिविधि में अवश्य रूप से भाग ले।
1. बौद्धिक गतिविधियाँ - विद्यालय में समय पर बौद्धिक प्रतियोगिताओं का विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजन किया जाता है। जिसमें सुलेख, श्रुतलेख, चित्रकला, कविता लेखन, कहानी लेखन, अखण्ड भारत मानचित्र, कविता पाठ, गीता श्लोक, सुभाषित, विचार प्रस्तुतीकरण, एकल गीत, संस्कृत लघु एकांकी, वन्दना, वन्दे मातरम्, अन्त्याक्षरी, संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच इत्यादि सम्मिलित हैं।
2. शारीरिक गतिविधियाँ -विद्यालय में प्रातःकाल सामूहिक योग-व्यायाम का अभ्यास नियमित रूप से करवाया जाता है। शारीरिक प्रतिस्पर्धाओं में बालकों का राष्ट्रीय स्तर तक चयन हो, इस हेतु प्रशिक्षकों की देखरेख में निरन्तर अभ्यास करवाया जाता है। जिसमें जिम्नास्टिक, योगासन, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिण्टन, शतरंज, एथेलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, जूडो, कुश्ती इत्यादि सम्मिलित हैं। विद्यामन्दिर के विद्यार्थियों ने ैण्ळण्थ्ण्प्ण् में भी भाग लिया।
3. संस्कृति गतिविधियाँ - विद्यालय में उत्सव एवं जयन्तियों का आयोजन आचार्यों के मार्गदर्शन में बालकों द्वारा ही किया जाता है। गीत-संगीत, नृत्य-नाटिका, अभिनय का प्रशिक्षित आचार्यों के सान्निध्य में अभ्यास करवाया जाता है।
4. वैज्ञानिक गतिविधियाँ - विद्यामन्दिर के बालकों में वैज्ञानिक गुणों के विकास हेतु पाठ्यक्रम में निर्दिष्ट प्रायोगिक कार्यों के अतिरिक्त समय पर विज्ञान मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, वैदिक गणित, वाद-विवाद, पत्र-वाचन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
5. वन्दना - संगीतमय सस्वर ईश वन्दना विद्यामन्दिर की थाती में समाहित है। इसमें बालकों के साथ आचार्यों की सहभागिता प्रातःकाल से ही एक संस्कारक्षम वातावरण का निर्माण करती है।
6. अभिभावक-आचार्य सामंजस्य - अभिभावकों व आचार्यों के मध्य सकारात्मक व सहयोगात्मक सम्पर्क बालक के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस हेतु विद्यामन्दिर में अभिभावक सम्मेलन, मातृ सम्मेलन का आयोजन तथा विविध कार्यक्रमों में अभिभावकों की सहभागिता रहती है। आचार्यों द्वारा बालकों के विकास के सम्बन्ध में अभिभावकों से गृह-सम्पर्क कर संवाद स्थापित किया जाता है।
7. शैक्षिक भ्रमण - बालकों में पर्यावरण एवं ऐतिहासिक जागरुकता तथा घर से बाहर समूह में सामंजस्य स्थापित करने के कौशल को विकसित करने हेतु विद्यामन्दिर में समय पर स्थानीय व देश के अन्य स्थानों पर भ्रमण के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
8. चिकित्सा जाँच - विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय≤ पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष बालकों के आँखों का परीक्षण, दॉँतों की जाँच तथा अन्य सामान्य जॉँच करवाई जाती है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिये विद्यामन्दिर में प्राथमिक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रहती है।
9. पर्यावरण शिक्षा - पर्यावरण शिक्षा के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु विद्यामन्दिर एवं विद्यामन्दिर के बाहर पौधा रोपण करना, पेड़ों की देख-रेख में आचार्यो एवं बालकों का सहयोग लेना। प्रदूषण रोकने के यथासम्भव प्रयास करना।
10. आधुनिक सूचना तकनीकी - बालक वर्तमान समय के साथ नयी तकनीकी को भी जान सके इसके लिये कक्षा-कक्षों में डिजिटल बोर्ड द्वारा अध्यापन कार्य करवाना। नयी तकनीक से युक्त 20 कम्प्यूटरों की लैब द्वारा कम्प्यूटर के पाठ्यक्रम के साथ अतिरिक्त ज्ञान भी प्रदान किया जाता है।
11. वाहन सुविधा - विद्यालय के बालकों को घर से विद्यालय एवं विद्यालय से घर तक सुरक्षित व सुविधाजनक परिवहन हेतु विद्यालय द्वारा शहर के अधिकांश हिस्सों से न्यूनतम शुल्क पर वाहन व्यवस्था प्रदान करवायी जाती है।
इन सभी व्यवस्थाओं के अतिरिक्त विद्यामन्दिर में छात्र संसद, पूर्व छात्र परिषद, विद्यालय पत्रिका ‘आदर्श’ का प्रकाशन, दलित व पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु संस्कार केन्द्र, विभिन्न संस्थाओं एवं सरकारी स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं, आचार्यों के ज्ञान में गुणात्मक वृद्धि हेतु आचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समय पर आयोजन किया जाता है।
योजनाएँ
1. भौतिक विकास - बौद्धिक विकास
2. Smart विद्यालय - e~ – Learning
3. Smart आचार्य, लिपिक, सेवा सहयोगी
4. हरियाली युक्त विद्यालय परिसर, सुन्दर बगीचा फूल क्यारियाँ आदि लगवाना।
5. उचित सफाई व्यवस्था
6. परिसर की चाहरदीवारी को ऊपर बढाना।
7. भवन की पहली मंजिल एवं प्याऊ का निर्माण पूर्ण करवाना।
8. C.~ C.~ Tv Camera
9. उच्च स्तरीय सुरक्षा - चौकीदार
10. विस्तार - बालक - उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत
बालिका - माध्यमिक में क्रमोन्नत
11. स्वयं की व्यवस्थित वाहन व्यवस्था
12. सभी सुविधाओं युक्त खेल मैदान, कोर्ट, वॉलीबॉल आदि
13. उचित पानी तथा शौचालय व्यवस्था
14. अँग्रेजी युक्त वातावरण
15. शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति (कोच)
16. कम्प्यूटर का उच्च स्तरीय ज्ञान
17. जल - पान गृह
18. उच्च स्तरीय पुस्तकालय - ई बुक
19. अद्भुत शैक्षिक भ्रमण
20. प्रतिभावान व कमजोर भैयाओं के लिये विशेष कक्षाएँ
21. आत्म रक्षा का प्रशिक्षण - भैया व बहिनों के लिए
22. चौकीदार के लिए सुविधायुक्त कक्ष
23. आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला
- सम्पर्क -
संगीता चोरड़िया श्री रामचन्द्र पालीवाल
प्रधानाचार्य भवानी आ.वि.मं.(प्राथमिक भाग) प्रधानाचार्य भवानी आ.वि.मं.माध्यमिक
0291-2745572 / 77260-06884 0291-2745572 / 77260-06890
Email Id - [email protected]